फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाश्ता किए बिना थाली लेकर धरने पर बैठे नवोदय के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। जवाहर नवोदय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र मंगलवार सुबह नाश्ता किए बिना ही हाथों में थाली-चम्मच लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। छात्रों के धरने की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

स्थिति की जानकारी होने पर एडीएम, एसडीएम, सीओ और थाना गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाकर स्थिति को शांत कराया। धरने पर बैठे छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर भोजन की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि आधा सत्र बीतने के बाद भी अब तक ड्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई है। कॉपी-किताब भी नहीं मिल रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की लैब भी अभी तक नहीं खोली गई है। परिसर में गंदगी और लंबी घास उगी होने के कारण आए दिन जहरीले जंतुओं के निकलने से छात्र भय के माहौल में रहते हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामनारायण ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह लगातार बच्चों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें