फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा मऊ-फेफना राष्ट्रीय राजमार्ग, बिहार की यात्रा होगी सुगम

विज्ञापन
फेफना ​स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-128 बी फेफना से मऊ को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे व वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से जोड़ा जाएगा। करीब 56 किमी लंबे फोरलेन मार्ग को धरातल पर उतारने के लिए एनएचएआई डीपीआर को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसमें करीब 26 करोड़ की खर्च आने का अनुमान है। बलिया के 33 व मऊ जिले के 40 राजस्व गांवों से यह मार्ग गुजरेगा। इस मार्ग के तैयार होने से आजमगढ़ मंडल की यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार जाने में कम समय लगेगा। इस मार्ग पर पहले पांच आरओबी बनाने की योजना थी। अब रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाने का डिजाइन फाइनल हो गई है। ऐसे में अब तीन जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनने से इस क्षेत्र का विकास भी होगा। फोरलेन का डीपीआर वायंटस साल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 128 बी मऊ व आजमगढ़ को जोड़ता है। वहीं, इधर बिहार तक जाता है। इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। कई बार हादसे भी हो जाते है। फेफना व शहर क्षेत्र में जाम भी लग जाता है।
पांच स्थलों पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
राष्ट्रीय राजमार्ग बलिया-मऊ अब पांच रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं। इनमें फेफना, गढ़िया, पकवाईनार और मऊ के रतनपुरा व हलधरपुर शामिल हैं। फेफना व मऊ के बीच एक स्थान पर टोल प्लाजा भी बनाने की योजना है। टोल प्लाजा के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाने की योजना फाइनल हो गई है। फेफना से मऊ एनएच पर पांच जगहों पर रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। इससे यात्रा में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

फेफना-मऊ फोरलेन निर्माण का डीपीआर अंतिम चरण में है। यह मार्ग बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे व मऊ में गोरखपर-वाराणसी फोरलेन से जुड़ जाएगा। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। - इंजीनियर अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें