फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन गुना बढ़ गए नाक में संक्रमण के पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ठंड बढ़ते ही साइनोसाइटिस (नाक में संक्रमण) के मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ी है। सीएचसी सोनबरसा में नाक के रोग से ग्रसित 15 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में नाक के रोग से ग्रसित 15 मरीज पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में इस तरह के चार-पांच मरीज ही रोज आते थे।
विज्ञापन

फिजीशियन डाॅ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में 15 से अधिक मरीज देखे गए हैं। मौसम परिवर्तन, धूल और वायु प्रदूषण के कारण साइनस की झिल्लियां सूज जाती हैं। इससे एक्यूट साइनोसाइटिस के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना ऐसे 15-20 मरीज आ रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों को तेज बुखार, सिर दर्द, चेहरे पर भारीपन, नाक बंद होना और गाढ़े बलगम की शिकायत होती है। इसके अलावा फंगल साइनोसाइटिस के दो-तीन मरीज आ रहे हैं। ये बिल्कुल अलग तरह की बीमारी है। इससे आंख व गाल में भी सूजन आ जाती है। इससे गंध महसूस नहीं होती है। समय पर इलाज न हो तो यह क्रॉनिक साइनोसाइटिस में बदल सकता है। मरीजों को एंटीबायोटिक्स, एंटी-हिस्टामाइन, स्टीम, नेजल स्प्रे और जरूरत पड़ने पर साइनस वॉश की सलाह दी जा रही है। गंभीर मामलों में सीटी स्कैन करवाया जाता है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि ठंड से बचाव करें और मास्क पहनें। धुएं और धूल से दूर रहें। नाक को बार-बार साफ करते रहें। बुखार व सिर दर्द होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें