फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नरहेजी कालेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से नरहेजी पीजी कालेज नरहीं में चल रहे दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नरहेजी महाविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गांधी महाविद्यालय उपविजेता बना, जबकि विश्वविद्यालय फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयोजक डा. फूलबदन सिंह ने किया। विशिष्ठ अतिथि परिषद के सचिव डा. विवेक सिंह रहे। संयोजक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। भाला प्रक्षेप पुरुष वर्ग में प्रेमजीत यादव शहबान कालेज नगरा प्रथम, पंकज नरहेजी द्वितीय, प्रिंस गांधी महाविद्यालय मिड्ढा तृतीय रहे। महिला वर्ग में सपना यादव बाबा रामदल पकवाइनार प्रथम, आकांक्षा देवेंद्र पीजी कालेज बेल्थरारोड द्वितीय और संध्या गांधी महाविद्यालय मिड्ढा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में आदित्य पंडित श्रीनिवास कालेज प्रथम, सुनील नरहेजी द्वितीय और विशाल टीडी कालेज बलिया तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद महिला वर्ग में दीपशिखा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा प्रथम, मनीषा देवेंद्र डिग्री कालेज बेल्थरा रोड द्वितीय रहीं। 800 मीटर रेस पुरुष में विश्व दीपक नरहेजी प्रथम, रजनीश बाबा रामदल पकवाइनार द्वितीय, 800 मीटर महिला वर्ग में तनूजा नरहेजी प्रथम, जुबैदा नरहेजी द्वीतीय, जिज्ञाशा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर की रेस पुरुष वर्ग में आरिफ नरहेजी प्रथम, सुभाषचंद्रा नरहेजी द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में निशा दूजा देवी रजौली प्रथम, गंगा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा द्वितीय, मनीषा देवेंद्र बिल्थरारोड तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में शुभम टीडी कालेज बलिया प्रथम, शंकर गांधी महाविद्यालय मिड्ढा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 10 हजार की दौड पुरुष वर्ग में आरिफ नरहेजी प्रथम, सुभाषचंद्रा नरहेजी द्वितीय, शंकर गांधी महाविद्यालय मिड्ढा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में रेनू नरहेजी प्रथम, वंदना नरहेजी द्वितीय और मोनी नरहेजी तृतीय पर रहीं। हाफ मैराथन 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में नितिश नरहेजी प्रथम, अमित नरहेजी द्वितीय, महिला वर्ग में संध्या यादव नरहेजी प्रथम स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेप पुरुष वर्ग में आशुतोष टीडी कालेज प्रथम, पंकज नरहेजी द्वितीय, महिला वर्ग में अंकिता मिश्रा नरहेजी प्रथम, रिचा सिंह देवेंद्र पीजी कालेज बेल्थरारोड द्वितीय पर रहीं। 100 मीटर की रेस पुरुष वर्ग में आदित्य पंडित श्रीनिवास कालेज पांडेयपुर प्रथम व सुनील नरहेजी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में दीपशिखा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा प्रथम व शिवांगी बाबा रामदल कालेज द्वितीय स्थान पर रहे। भाला प्रक्षेप में प्रेमजीत शहबान कालेज नगरा प्रथम व पंकज नरहेजी द्वितीय पर रहे। महिला वर्ग में सपना बाबा रामदल कालेज पकवाइनार प्रथम व आकांक्षा सिंह देवेंद्र महाविद्यालय बेल्थरारोड द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर राजेश सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, दिवाकर पांडेय, रामजी सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. सुशीला सिंह व संचालन कृष्ण मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें