फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष भी बनेगा 595 रुफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में जलस्तर को सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा से इस वर्ष भी 595 रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाने हैं। इसे लेकर ब्लॉकवार लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं। छह माह बाद भी यह योजना पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सकी है। शासन से कैच द रेन योजना पर जोर है।
विज्ञापन

योजना के तहत बारिश के अधिक से अधिक पानी का संचयन करना है, ताकि गिरते भू जलस्तर को सुधारा जा सके। इस अभियान के तहत लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संचयन गड्ढे, छत पर वर्षा जल संचय और चेक डैम बनाने के साथ ही नए तालाबों का निर्माण, पुराने तालाबों की सफाई, कूपों की सफाई आदि कार्य कराए जाने का प्रावधान है। योजना के संचालन को लेकर जिले में कवायद तेज हो गई है। वर्ष 2020-21 में योजना के तहत कुल 1287 परियोजनाएं संचालित की गई थीं। इस वर्ष भी मनरेगा के तहत योजना का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो वर्ष 2022-23 में भी योजना को मूर्त रूप देने के लिए 595 रुफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कई जगह इसे लेकर कार्य शुरू हो चुका है। इस बाबत प्रभारी उपायुक्त मनरेगा डीएन पांडेय ने बताया कि कैच द रेन योजना का संचालन इस वर्ष भी किया जा रहा है। रुफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग पिट निर्माण पर जोर है ताकि बारिश के दौरान भूजल रिचार्ज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें