फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद और रिजवी बने मंत्री कार्यकर्ताओं में हर्ष

Mon, 27 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के दो विधायकों नारद राय और मो. जियाउद्दीन रिजवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सोमवार को सपा कार्यालय पर जमकर जश्र मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन



नगर में सपा कार्यालय, मंत्री आवास सहित अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। चंद्रशेखर नगर स्थित काबीना मंत्री नारद राय के आवास पर रात से ही जश्र का माहौल रहा। रात से लेकर सुबह तक मिठाई खाने-खिलाने का दौर चलता रहा।

इस मौके पर दुबहर प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रकाश राय गुड्डू, अमरेंद्र राय गोपी, सत्येंद्र राय, राजेश पांडेय, पिंटू जावेद, दिनेश पांडेय, अरूण सिंह, डीएन पांडेय, आदि लोग रहे। इसी क्रम में टीडी कालेज चौराहे छात्रनेताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


कहा कि नारद राय के कैबिनेट मंत्री बनने से नगर के साथ ही विधान सभा के विभिन्न गांवों का विकास होगा। इस मौके पर शिप्रांत सिंह गौतम, अभिषेक पांडेय, राहुल सिंह, अमित दूबे, अंकित कुमार, रोहित चौबे आदि लोग रहे। इसी क्रम में कदम चौराहा पर सपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर परमात्मा नंद पांडेय, कमलेश सिंह, पिंटू जावेद, लड्डू पांडेय, बब्लू अंसारी, राजू पांडेय, बब्लू राय, अंजनी लाल चौबे, श्रीप्रकाश राय, बुचन पांडेय आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें