फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना नोटिस नपा ने बढ़ाया बीस गुना किराया, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद पर मनमानी करने और आवंटित दुकानदारों को परेशान करने की नियत से पूर्व में निर्धारित दर के सापेक्ष बीस गुना किराया बढ़ाने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन इसे सिरे से इंकार कर रहा है, लेकिन इंदिरा मार्केट के दुकानदार मोर्चा खोलने के मूड में है। इसकी शुरुआत दुकानदारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कर भी दी है।
विज्ञापन

पत्र में आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जो नया किराया निर्धारित किया गया है। वह पुराने किराए की सापेक्ष 20 गुना अधिक है। नगर पालिका ने किस शासनादेश के तहत किराया वृद्धि की है। इस संदर्भ में निरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा शासनादेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। दुकानदारों को किराया वृद्धि का सीधे-सीधे रसीद काटकर थमा दिया गया है। यहां तक की जिन दुकानदारों का एग्रीमेंट समाप्त हो गया है, उनसे न तो नया एग्रीमेंट किया गया और न ही उन्हें किसी तरह की नोटिस जारी की गई। यहां तक कि जो रसीद जारी की गई है, उसमें पुराना बकाया जोड़ दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि जिन दुकानों का किराया 446 रुपये था उन दुकानों का नया किराया 9975 रुपये कर दिया गया है।
नपा की 522 दुकानें है अनुबंधित
नगर पालिका के नए फरमान से मीना बाजार, जनता मार्केट, इंदिरा मार्केट, हॉस्पिटल रोड, रामलीला मैदान, गांधी मार्केट और अन्य मार्केट की 522 अनुबंधित दुकानदार प्रभावित होंगे। हालांकि इस मामले में कई लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को नोटिस भेज कर कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें