फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से गायब है पिपरा खुर्द निवासियों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। फेफना विधानसभा के ब्लाक गड़वार के पिपरा खुर्द के बाशिंदे इस बार भी विधानसभा चुनाव में अपने वोट नहीं डाल पाएंगे। वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत के परिसीमन में मतदाता सूची से इस गांव के सभी वोटरों का नाम कटने के बाद आज तक इनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक यादव, कृष्णा यादव, अमृता यादव, नेहा यादव, खुश्बू यादव, चंदा देवी आदि ने बताया कि गांव के 100 से ज्यादा मतदाताओं के साथ अन्य वह युवा भी शामिल हैं जिनका अभी तक नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। 2015 से पूर्व यह गांव छतवां ग्रामसभा का हिस्सा था। 2015 में पंचायत चुनाव के परिसीमन में यह गांव ग्राम सभा अमडरिया से जुड़ गया तो अमडरिया के लिए मतदान किया। पुन:2017 में विधानसभा का चुनाव हुआ तो पूरे गांव के मतदाताओं का नाम ना तो अमडरिया गांव के मतदाता सूची में मिला न ही छतवां ग्रामसभा के मतदाता सूची में मिला। मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के लिए कई बार बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय पर फार्म जमा किया गया, लेकिन नाम दर्ज नहीं हो पाया। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के पंचायत चुनाव में अमडरिया पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची में भी नाम गायब होने से वोट देने से वंचित होना पड़ा। इन्होंने शिकायत की कि एक तरफ वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ हम जैसे लोगों की सुधि नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची में छतवां ग्रामसभा के वोटर लिस्ट में सिर्फ हमारे पुरवे का नाम अंकित है, लेकिन एक भी मतदाता का नाम अंकित नहीं है। गांववासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें