फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े से गायब मिली नाद और चरन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच के लिए विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बिगहीं में गुरुवार को जेडीसी गोरखपुर की टीम पहुंची। शिकायती पत्र में पांच कार्यों की जांच करनी थी, जिसमें से तीन कार्यों का जांच की गई। इसमें कई अनियमितता पाई गई। मजदूरों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बिगहीं गांव निवासी अंकित कुमार तिवारी ने अपने ग्रामसभा में हुए पांच कार्यों बिगही में सोनवानी-जसांव मार्ग के दक्षिण पोखरे का निर्माण, पांच लाभार्थियों के यहां गाय पालन के लिए पशुबाड़े का निर्माण, औलिया बाबा के गड्ढे से गाद निकासी, हृदयानंद उपाध्याय के घर से बिगही काली मां तक पौधरोपण और ग्राम पंचायत बिगहीं के पोखरे के चारों तरफ पौधरोपण कार्य की जांच की मांग की थी। संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर महेश नारायण पाण्डेय टीम के साथ जांच के लिए गुरुवार को पहुंचे। जांच के दौरान पाया कि पशुबाड़े में नाद-चरन का कहीं पता नहीं था। बीम के स्थान पर सरकारी बिजली का पोल लगाया गया था। दीवार चार की जगह दो ही बनाई गई थी। एक भी पौधा नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले से पोखरा था, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। तीन-चार जॉबकार्ड धारकों से पूछा गया तो कुछ ने कुछ भी बताने से असमर्थता जाहिर की। कुछ ने आम, सफेदा, सागौन सहित लगाने की बात कही। मौके पर कोई पेड़ उपलब्ध नहीं था। खंड विकास अधिकारी बेलहरी दिनेश राम, जेई मनरेगा बृजकिशोर सिंह, एमआई उदयभान मल्ल, एपीओ राजेश यादव उपस्थित रहे। महेश नारायन पाण्डेय ने बताया कि जांच में कई खामियां मिली हैं। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें