आए दिन उस जमीन को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा होता रहता था। आशंका है कि इसी विवाद में बुजुर्ग लल्लन की हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम, एसओजी टीम के साथ-साथ एसपी राजकरण नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली।
एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि यह हत्या जमीन को ले कर हुई है। आरोपी बड़े पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी अजय के घर से बरामद कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भूमि विवाद को लेकर बेटे द्वारा धारदार हथियार से पिता की हत्या से पूरा गांव मर्माहत है। हर जगह इसी घटना की चर्चा है। सभी ऐसे कलयुगी पुत्र को कोस रहे थे।