फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुसी पिकअप, एक की मौत, नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम

Fri, 24 Jun 2022 06:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैरिया थानाक्षेत्र के दुबे छपरा ढाले पर शुक्रवार की भोर में एक पिकअप कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुस गई जिससे दो घायल हो गए
विज्ञापन
एनएच-31 की पटरी पर अनियंत्रित पिकप पलटने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया दया छपरा/रामगढ़ में  बैरिया थाना क्षेत्र के दुबे छपरा ढाले पर शुक्रवार की भोर में एक पिकअप कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुस गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 जाम कर दिया।

विज्ञापन


करीब तीन साल पहले गंगा की कटान से बेघर हुए ग्राम सभा गोपालपुर के उदई छपरा के सैकड़ों परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शरण लिए हुए हैं। उदई छपरा निवासी लालजी चौधरी (55)  दुबे छपरा ढाला स्थित अपनी झोपड़ी से निकल रहे थे। इसी दौरानबलिया की तरफ से आम लेकर आ रही पिकअप उनकी झोपड़ी में घुस गई। हादसे में  लालजी चौधरी की मौत हो गई।

विज्ञापन

एनएच-31 स्थित कटान पीड़ित के घर में पिकप घुसने से हुई युवक की मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों से वार्ता करते एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र साथ में अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जबकि मनीष कुमार चौधरी (18), मोहित चौधरी (13) पुत्र सरवन चौधरी घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने लालजी चौधरी का शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा, सीओ बैरिया अशोक मिश्रा, थानाध्यक्ष बैरिया धर्मवीर सिंह, कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने पीड़ितों को समझाबुझाकर दो घंटे बाद जाम हटवाया। उपजिलाधिकारी ने चार सप्ताह के अंदर सभी पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर बसाने और सहायता राशि उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें