फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हत्याकांड के आरोपियों को गैंगस्टर में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिय। बेल्थरारोड के चर्चित शिक्षक देवेंद्र यादव लूट व हत्याकांड मामले में सोमवार को उभांव थाना पुलिस को फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मामले में क्षेत्र के हाहा नाला के पास घेराबंदी कर हत्याकांड में शामिल आकाश सोनकर निवासी जयनगर बरहज, देवरिया को गैंगस्टर की धारा में गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से छूटा था। पुलिस ने नकेल कसते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत दबोच लिया।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आकाश सोनकर के खिलाफ देवरिया एवं बलिया जनपद के कई थानों में लूट, हत्या के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह गैंग लीडर नीतीश सिंह का सक्रिय बदमाश है। गैंग के साथ 16 सितंबर 2025 को गैंग लीडर नितीश सिंह अपने साथियों के साथ बाइक से बिठुआ नहर त्रिमुहानी के पास स्कूल से घर जा रही महिला राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। उसी दिन साहुनपुर-मुजौना मार्ग पर शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं सहायक अध्यापिका कंचन सिंह के साथ भी चेन छीनने की कोशिश की गई। विरोध करने पर गैंग लीडर द्वारा तमंचे से गोली चला दी गई, जिससे देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान मौत हो गई।

जांच में गिरोह व उसके सदस्यों का आया नाम

जांच में सामने आया कि आरोपी, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करते थे। जिसके खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद 28 फरवरी 2026 को ही यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुमित कुमार, एसआई सुधीर चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार एवं अनिल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें