शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि की घोषण के बाद बांसडीह विधायक केतकी सिंह के साथ खुशी मनाते शिक
घोघा। अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा पर जिले के शिक्षामित्रों ने बांसडीह क्षेत्र के मैरीटार गांव स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पहुंचकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। विधायक ने शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। केतकी सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी नागरिकों के प्रति संवेदनशील है और उनके हित में तत्परता से कार्य कर रही है। मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे।सरकार ने कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की भी घोषणा की है। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अखिलेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय, सतेन्द्र मौर्य, हरेराम यादव, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अजय सिंह, लालजी वर्मा, मंजूर हुसैन, धर्मनाथ सिंह, रमेश पांडेय, सुधीर शुक्ला थे। संवाद