फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मनाया जाएगा मुहर्रम, नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इमाम हुसैन की शहादत पर मनाया जाने वाला मुहर्रम 20 अगस्त को मनाया जाएगा। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 617 स्थानों पर मुहर्रम जुलूस निकाला जाता रहा। इस बार भी कोरोना महामारी के चलते ताजिया जुलूस शासन के निर्देश पर नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए सभी ताजियादारों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। वहीं, डीएम अदिति सिंह ने बताया कि मुहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 20 अगस्त को रहेगा। चंद्रदर्शन के 10वें दिन मोहर्रम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान है। दीवानी न्यायालय में भी 20 को ही अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष जिले के 22 थाना अंतर्गत 617 स्थानों पर ताजिया निकालता रहा। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सदर कोतवाली में 18 स्थानों पर ताजिया निकाला जाता है। इसी प्रकार दुबहड़ में 19, गड़वार में 45, सुखपुरा में 12, फेफना में 32, नरहीं में 21, चितबड़ागांव में 28, बैरिया में 33, हल्दी में 23, दोकटी में 09 स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाला जाता है। इसके अलावा रेवती में 05, बांसडीह में 19, बांसडीहरोड में 16, सहतवार में 17, मनियर में 20, सिकंदरपुर में 86, खेजुरी में 28, पकड़ी में 20, रसड़ा में 46, नगरा में 34, भीमपुरा में 16, उभांव में 70 स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाला जाता हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए प्रशासन व पुलिस महकमा ने प्रत्येक थाने में पीस कमेटी की बैठक कर समस्त ताजियादारों को जुलूस न निकालने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें