जय प्रकाश नगर। भारी वाहनों को जयप्रभा सेतु के गुजरने से जान माल का खतरा है। इसके लिए बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोकने की मांग की है।
सांसद ने दो जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम अपने पत्र में लिखा है कि एन एच 31 पर बलिया को बिहार से जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु जर्जर स्थिति में पहुँच चुका है और बालू मिट्टी आदि लदी भारी वाहनों से पुल से जान माल के साथ ही दुर्घटना होने की संभावनाएं है जिसके लिये भारी वाहनों की रोक जरूरी है। जिसकी प्रति परिवहन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,सचिव खनन उत्तरप्रदेश शासन व जिलाधिकारी बलिया को प्रेषित किया गया है।