फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता समूह के कर्मचारी से दिन दहाड़े नगदी, मोबाइल व बाइक बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थानान्तर्गत सुरेमनपुर गोपालनगर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे शिवाल मठिया गांव से एक किलो मीटर उत्तर मेनरोड पर दो बाइक पर सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने सुरेमनपुर उत्तरी दियरांचल के शिवाल मठिया गोपालनगर मानगढ़ मे स्वयं सहायता समूह चलाने वाले बिहार के सारण जनपद अन्तर्गत मांझी निवासी धर्मेंद्र कुमार से 12 हजार रुपया नकद, एक स्मार्ट मोबाइल व हीरो पैसन प्रो बाइक लूट लिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए और कट्टा लहराते हुए सुरेमनपुर की तरफ भाग निकले। उल्लेखनीय है कि पीडित युवक काफी दिनो से सुरेमनपुर दियरांचल के गांवों मे स्वयं सहायता समूह चलाता है। रोज सुबह दियरांचल के गांवों में पहुंचकर समूह का खाता खुलवाकर दोपहर बाद वापस लौट जाता था। शुक्रवार को दुस्साहसिक बदमाशों ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एसएचओ संजय त्रिपाठी दल बल के साथ पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किए और बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कराए, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश एक टीवीएस बाइक व एक बिना नम्बर के हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक पर सवार थे। दिन दहाड़ लूट की हुई इस घटना से राहगीरों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें