फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के पूर्वांचल विकास निधि के तहत प्रसादपुर बहेरा पुल से गौरी डीह तक जाने वाला मा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नवानगर। पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत प्रसादपुर बहेरा पुल से गौरीडीह बाबा स्थान होते हुए ग्राम सभा गौरी तक एक करोड़ 46 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास लोकसभा सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा व सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने मंगलवार की शाम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास की गति कभी नहीं रुकेगी। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर गतिशील रहेगा। कहा कि 25 सालों से यह मार्ग उपेक्षा का शिकार था। कितनी सरकारें आईं और कितनी गईं। किसी ने ध्यान नहीं दिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गांव के विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। इस मौके पर मंजय राय, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह, अखिलेश कुमार, मुन्ना कुमार, किशन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें