फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : नाै माह के बच्चे को मां ने छत से नीचे फेंका..., माैत, बहन पर लगाया हत्या का आरोप; मां ने बताया सच

Sat, 25 Jan 2025 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया के कृष्णा नगर मोहल्ले में हुए खाैफनाक वारदात के बाद सदर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। मोहल्ले की महिलाओं ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए बच्चे की मां पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलयुगी मां ने नौ माह के बच्चे को छत से फेंक कर हत्या कर दी। आरोप है कि बड़ी बहन को फंसाने के लिए दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंक दिया। नानी शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन




सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में अंजू देवी (35) पत्नी गोलू गोड़ अपने मायका कृष्णा नगर में रहती है। उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी पत्नी सुरेश गोंड भी रहती है। दोनों बहनों में अक्सर विवाद होता है।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने नौ माह के नवजात बच्चे को छत से फेंक दिया और बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। घटना के समय पति गैस सिलेंडर बांटने गडवार गया हुआ था।

अंजू की मां शोभा देवी ने पुलिस को फोन कर बेटी पर नौ माह के नाती की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया और बच्चे को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शोभा देवी ने तहरीर में कहा कि तीन माह पूर्व इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा की मां को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आते ही आगे की करवाई की जाएगी।

विज्ञापन

हत्यारिन मां को फांसी की सजा की मांग को लेकर कोतवाली पहुंची मोहल्लेवासी
शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में दूध मोह बच्चेकी हत्या की खबर लगते ही मोहल्ले मेंखलबली मच गई।घटना से आक्रोशित दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंचे हत्यारिन मां को फांसी की सजा की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यह मां के नाम पर कलंक है। पूर्व में इस बच्चे के जुड़वा भाई की हत्या कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें