फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बिहार ले जा रहे थे शराब की बड़ी खेप..., बलिया पुलिस ने दो स्थानों पर की कार्रवाई; दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी की बलिया पुलिस ने जिले में दो स्थानों पर कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी गाड़ी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। नरही और बांसडीह पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय में भेज दिया।
विज्ञापन
बलिया पुलिस ने दो स्थानों पर की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 83 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को संबंधित धारा में चालान कर न्यायालय पेश किया। पुलिस ने दोनों मामले में अनुज्ञापी, सेल्समैन सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


नरही थाना क्षेत्र में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, थाना के उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार भरौली गोलंबर के पास मौजूद थे। उसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो से शराब की खेप बिहार जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने नवनिर्मित एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रही बाइक व स्कॉर्पियो का पीछा किया तो चालक गाड़ी को मोड़ सोहांव की तरफ भागने लगा।

मशक्कत के बाद काली मंदिर के बगल से नदी की तरफ गंगहरा जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम कलीम पुत्र सत्तार निवासी अहिरौली थाना औद्योगिक क्षेत्र (बक्सर) के रूप में हुई। स्कॉर्पियो वाहन चालक व अन्य गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो में तलाशी के दौरान 48 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन

बांसडीह पुलिस ने भी की कार्रवाई
इसी क्रम में बांसडीह पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा ने सीएचसी के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो से सरकारी शराब ठेके के पास पर रोककर तलाशी की गई तो पीछे वाली सीट पर 35 पेटी बरामद हुई। चालक महेश राय निवासी नयागांव, सारण को गिरफ्तार कर लिया। 

उसने बताया कि शराब की खेप को बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महेश राय, आलू कुमार निवासी नयागांव, अनुज्ञापी रमावती देवी पत्नी जितंद्र यादव निवासी डुमरी थाना फेफना व सेल्समैन सूरज गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी माधोपुर थाना बांसडीह रोड के विरुद्ध पंजीकृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें