फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के संग पूजी गई ज्ञान की देवी मां शारदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आस्था के साथ पूजा की गई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिक्षण संस्थानों पूजा कर विद्या की कामना की गई। जिले के 587 स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं के समक्ष मत्रोच्चार होता रहा। शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही पंडाल में लोगों ने जोगिरा भी गाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के फीनिक्स इंटर नेशनल स्कूल निबिया पोखरा के परिसर में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती पूजन अर्चन किया। इसके बाद हवन किया। प्रसाद भी वितरण किया गया। बेल्थरारोड: बुद्धि, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजनोत्सव पर क्षेत्र में पूजन अर्चन के साथ रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पूजा पंडालों में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में सरस्वती पूजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई। सन फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन पर देवी की आराधना की गई। तुर्तीपार, चैनपुर गुलौरा, हल्दीरामपुर, बेल्थराबाजार सहित अनेक स्थानों पर सरस्वती पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
बांसडीह: स्टैंडर्ड पीटल्स कांवेंट स्कूल के बच्चों द्वारा बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। जिसमें गीत व नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कृतियों को उजागर किया। विद्यालय के बच्चों ने बेटा बेटी एक समान, इसका रखे हमेशा ख्याल। इस नारों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व उपस्थित दर्शकों को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को साक्षी मान यह संकल्प लिया कि बेटियों को कभी भी भेद भावना नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अंजली सिंह, बबली सिंह, डॉ धनंजय श्रीवास्तव, जावेद सर, अजय सिंह, परवेज अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें