फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नेपाल के जल प्रलय में रसड़ा के मां-बेटा लापता

विज्ञापन
नेपाल में आए जल प्रयल रसड़ा कस्बा पुरानी म​स्जिद निवासी अशोक चौरसिया का पत्नी और पुत्र। परिजन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। नेपाल में आई भीषण जल सैलाब में बलिया के रसड़ा निवासी पन्नालाल चौरसिया की पत्नी जगदरा देव और 18 वर्षीय बेटा राहुल बह गए। रसड़ा नगर के पुरानी मस्जिद निवासी मां-बेटे का शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पुरानी मस्जिद निवासी पन्नालाल चौरसिया करीब 40 साल पहले अपने छोटे भाई अशोक कुमार चौरसिया के साथ नेपाल चले गए थे। दोनों भाई नेपाल के नुआकोटा जनपद के त्रिशूली बाजार में रहकर कारोबार करते थे। पन्नालाल वहां कपड़े का थोक और फुटकर कारोबार करते थे और बड़े व्यवसायियों में थे। पन्नालाल की कोई संतान नहीं थी। करीब 15 वर्ष पूर्व उन्होंने नेपाल में ही बेटे राहुल को गोद लिया था।

पन्नालाल की पत्नी जगदरा उर्फ उषा (54) और उनका बेटा राहुल (18) त्रिशूली बाजार स्थित दुकान में थे। पन्नालाल के छोटे भाई अशोक कुमार की पुत्री दीक्षा रसड़ा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। दीक्षा ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब पौने नौ बजे मां और भाई से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के कुछ ही मिनट बाद सूचना मिली कि सैलाब में मां और भाई लापता हो गए हैं। हादसे की खबर के बाद से दीक्षा गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन


हादसे के दौरान पन्नालाल चाय पीकर टहलने के लिए दुकान से बाहर निकले थे। निकलने से पहले उन्होंने अपने बेटे राहुल के हाथ से चाय पी थी। इसी वजह से वह सैलाब की चपेट में आने से बच गए। जल प्रलय में पन्नालाल और अशोक कुमार का मकान व दुकान भी बह गई। अशोक कुमार के परिवार के लोगों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

पन्नालाल के सबसे बड़े भाई हीरालाल चौरसिया रसड़ा में ही रहते हैं। नेपाल में हुए इस हादसे की खबर के बाद रसड़ा स्थित परिवार और रिश्तेदारों में मातम है। परिजन लगातार नेपाल में लापता मां-बेटे की तलाश और उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें