फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सरः प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, संचालिका के बाद अब एएनएम गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 03:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बक्सर के प्राइवेट क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मां-बच्चे की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
सीएचसी नरहीं के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी कोरंटाडीह चौकी पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर के प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत के मामले में उजियार उपकेंद्र की एएनएम को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया। क्लीनिक  संचालिक को पहले ही गिर्फतार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार को एएनएम की गिरफ्तारी की जानकारी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा भी कोरंटाडीह चौकी पर पहुंचे और बक्सर पुलिस से घटना की जानकारी ली। कहा कि इस घटना की जानकारी विभाग को भी नहीं थी। 

विज्ञापन


बिहार के बक्सर टाउन थाने के एसएचओ दिनेश कुमार महिला कांस्टेबल के साथ कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पहुंचे। बताया कि 15 मई 2018 को सरयां गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी आशीष गुप्ता को प्रसव पीड़ा हुई थी। महिला को उपकेंद्र उजियार पर तैनात एएनएम सूर्यावती देवी पत्नी नेकलाल शर्मा निवासी पहाड़पुर थाना रसड़ा ने बक्सर सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मां-बच्चे की मौत हो गई। मामले में टाउन थाना बक्सर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

दो दिन पहले ही गिरफ्तार हुई क्लीनिक संचालिका

न्यायालय के आदेश पर सोमवार को बक्सर पुलिस ने एएनएम सूर्यावती देवी को गिरफ्तार करने के बाद नरहीं थाना लेकरर आई। इसके बाद बक्सर पुलिस लेकर चली गई। टाउन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि क्लीनिक संचालिका पूनम राय को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें