फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चांद का हुआ दीदार, आज से शुरू होंगे माह-ए-रमजान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान के पवित्र महीने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। बुधवार को रमजान महीने का चांद दिखते ही एक- दूसरे को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। बृहस्पतिवार से पाक रमजान शुरू होगा। रमजान पूरे एक महीना तक चलेगा।
विज्ञापन

रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही। तरावीह को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर के सभी मस्जिदों में तरावीह होगी। उसके अलावा निजी स्थानों पर भी इसका आयोजन होगा। इफ्तार और सेहरी को लेकर बाजार में फलों की दुकानें सज गई है।
बिशुनीपुर मस्जिद के पास सेहरी की दुकानें सज गई है, जहां शाम को काफी भीड़ देखी गई।
रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का होता है। यही कारण है कि मुस्लिम धर्मावलंबी पूरा महीना इबादत में गुजारते हैं। पांच वक्त नमाज के साथ-साथ कसरत से कुरान की तिलावत करते हैं। रमजान का यह महीना तीन भागों में बंटा होता है। अर्थात यह कि एक से लेकर दस दिनों तक रहमत का अशरा होता है, तो 11 से लेकर 20 तक बरकत का और इक्कीस से लेकर तीस तक मगफिरत का अशरा होता है। रमजान में इबादत का काफी महत्व होता है। यही कारण है कि लोग इबादत के साथ-साथ जकात भी निकालते हैं। काजीपुरा मस्जिद के मौलान नौशाद ने बताया कि चांद का दीदार हो गया है। पाक रमजान का माह बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें