फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बांस-बल्ली के सहारे तार, एक्सईएन से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक की। इसमें शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। पारिखरा कुंज विहार कॉलोनी में भी बांस-बल्ली के सहारे तार होने पर एक्सईएन से जवाब मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला अस्पताल एवं चमन सिंह बाग रोड पर सार्वजनिक शौचालय की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण का कार्य इसी सप्ताह पूर्ण कराया जाए। अरविंद गांधी ने केवरा बाजार में सड़क पर ही बाजार लगने से पूरे दिन जाम की स्थिति बने रहने की समस्या रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि बाजार को बलेउर मंडी में स्थानांतरित कर दिया जाए, जिससे जाम की समस्या समाप्त हो सके। जिलाधिकारी ने एसडीएम बांसडीह एवं बीडीओ बांसडीह को व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 10 में जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा के दाहिनी ओर मार्ग पर बांस के सहारे विद्युत लाइन चलाए जाने का मामला सामने आया, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को शीघ्र स्थायी खंभे और लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंजय सिंह ने पारिखरा कुंज विहार कॉलोनी में भी बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन संचालित होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तत्काल स्थायी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें