फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में रखे मोबाइल में हुआ धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। क्षेत्र के मालीपुर बाजार स्थित राहुल पुस्तक भंडार एवं मोबाइल सेंटर में शनिवार को दोपहर तीन बजे फ्रिज पर रखे मोबाइल में अचानक धमाका हुआ । धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के दुकानदार मौके पर दौड़ पडे़।
विज्ञापन

कन्हैया गुप्ता की मालीपुर बाजार में पुस्तक भंडार एवं मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। कन्हैया गुप्ता अपनी दुकान पर रोज की भांति उस समय भी दुकान पर ही बैठा था कि अचानक दुकान में फ्रिज के ऊपर रखा मोबाइल कंपन करने लगा और कुछ ही सेकंड बाद अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। मोबाइल नोकया का 107 नंबर सेट सादा था जो चार्ज में भी नहीं लगा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर अगल बगल का स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर बड़ी घटना होने से बच गई। इस क्षेत्र में मोबाइल बैटरी फटने की यह पहली घटना है। इस घटना को लेकर लोगों में आम चर्चा है। लोग देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। तरह-तरह की आपस में चर्चाएं भी कर रहे हैं। इस अचानक हुए धमाके से अगल-बगल के लोगों एवं क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें