फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 98.25 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
जिला पंचायत में मतदान के बाद खुशी जताते राज्यसभा सांसद नीरजशेखर, परिवहन राज्यमंत्री। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विधान परिषद का स्थानीय प्राधिकार चुनाव शनिवार को 18 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे चला। इस दौरान 98.25 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू और सपा के अरविंद गिरी के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

मतदान शुरुआत में धीमी गति से हुआ और सुबह 10 बजे तक मात्र 14.56 फीसदी ही वोट पड़े। इसके बाद मतदान की गति तेज हो गई और 12 बजे तक 63.02, अपराह्न दो बजे तक 93.79 व मतदान की समाप्ति तक कुल 98.25 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।
बेल्थरारोड ब्लाक में सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक हंसू राम, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने मतदान किया। बैरिया ब्लॉक में 123 में 120 वोट डाले गए। मुरलीछपरा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने मतदान किया। यहां 104 में 103 मत डाले गए। विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह में मतदान किया। रसड़ा में नगहर ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज सिंह जेल में बंद होने के कारण मतदान नहीं कर सके। यहां 174 प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, नगर पालिका रसड़ा के 26 सभासदों तथा जिला पंचायत के चार सदस्यों ने मतदन किया। निर्वाचन अधिकारी चंद्रबहादुर पटेल के अनुसार 206 में 205 वोट जाले गए। चिलकहर विकास खंड में 158 में 154 वोट डाले गए तो विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर 99 में 98 वोट पड़े। नवानगर ब्लॉक में सभी 148 और पंदह ब्लाक में 122 मत डाले गए। विकास खंड कार्यालय मनियर में 47 प्रधानों, 69 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, तीन जिला पंचायत सदस्य, 14 सभासदों और चेयरमैन समेत कुल 134 मतों में 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक प्रधान बाहर होने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें