अपह्त बच्चों को उसके माता-पिता को सौंपते दोकटी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व अन्य।
- फोटो : BALLIA
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से अपहृत तीन वर्षीय बालक को पांचवें दिन दोकटी पुलिस ने भगवानपुर गांव में ही एकांत में बने मकान से बरामद किया। मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र रजक का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ मल्लू का अपहरण भगवानपुर गांव स्थित परिषदीय स्कूल के पास से 14 जुलाई को खेलते हुए हो गया था। परिजनों ने दोकटी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। एसएचओ दोकटी अमित सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर ने बताया कि भगवानपुर गांव के सामने एकांत में बने एक मकान में बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और बच्चे को बरामद किया। बताया कि भगवानपुर निवासिनी मूरति देवी पत्नी वीरेंद्र यादव अपहृत बच्चे को छिपा रखी थी। जहां पर इसी गांव के कमली देवी पत्नी गौरी गोंड उपस्थित थी । पूछताछ में कमली देवी ने बताया कि मैंने ही बच्चे को उठा कर मूरति देवी को दिया था। मूरति देवी बालक को कहीं अन्यत्र भेजना चाहती थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया।