फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 665 हुई संख्या

विज्ञापन
रानीगंज बाजार को बांस बल्ली लगाकर किया गया सील। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 665 हो गई है। अब तक कुल 659 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 376 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 284 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 720 मरीज हो गए हैं। जबकि नौ की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें