फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा गांव में सोमवार की देररात छह-सात की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश एक मकान में घुस गए। बदमाशों ने असलहे के बल पर पूरे परिवार को दो कमरों में बंद कर दिया। इस दौरान मकान के अंदर जमकर लूटपाट की। जाते समय भी बदमाशों ने कमरों में बंद लोगों को खोलकर चुपचाप रहने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के साथ घटना स्थल पर खोजी कुत्ता तथा फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सुराग जुटाए।
विज्ञापन



नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा गांव में रिटायर्ड शिक्षक मंधाता सिंह के घर में छठ पर्व में शामिल होने के लिए दो पुत्रियां तथा पूरे परिवार के लोग इकट्ठा हुए थे। बदमाशों ने सोमवार की रात करीब 12 बजे अंजाम दे दिया। छह सात की संख्या में बांस की सीढ़ी के सहारे मकान में घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को असलहे से आतंकित करते हुए दो कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद मकान के अन्य कमरों में रखा दो अटैची, चार बैग, और दो बक्से को छत पर ले जाकर उसे तोड़ने के बाद सोने तथा चांदी के आभूषण के साथ ही करीब एक लाख रुपये नकदी लूट ले गए। परिवार के लोगों को जाते समय मुक्त करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसकी जानकारी रात में ही गांव के लोगों को हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर थाने की पुलिस के साथ फारेंसिक जांच टीम पहुंच गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में लूट की घटना से दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें