यूपी में विधान सभा चुनाव करीब आते ही मथुरा का मुद्दा गरमाने लगा है। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा मुद्दे पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद अब जिले के फेफना विधानसभा से विधायक और प्रदेश सरकार के पंचायती राज व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी भी इस दौड़ शामिल हो गए हैं।
मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते में उन्होंने इशारों-इशारों में मथुरा में भी अयोध्या का इतिहास दोहराने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर मुद्दे का समाधान होते ही काशी में खुद ही समस्या का समाधान हो गया।
वहीं, मथुरा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश व देश में जहां-जहां समस्या होगी, उनका समाधान करना हमारे शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है। कहा कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण वहीं कराया जाएगा, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।