फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में मंत्री संजय निषाद: बोले- सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी को मुसलमान विरोधी कहने वालों के मुंह पर तमाचा

Mon, 15 Sep 2025 05:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी को मुसलमान विरोधी कहने वालों के मुंह पर तमाचा है। कहा कि विकास की मुख्य धारा में आने के लिए मुसलमान एनडीए को मजबूत करें। 
विज्ञापन
बलिया में मंत्री संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। यह फैसला उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कहते थे कि मोदी की नीति मुसलमान विरोधी है। मुसलमान भाइयों से कहूंगा कि वे अगर अपने बच्चे को डॉक्टर व विकास की मुख्यधारा में जोड़ना चाहते है तो एनडीए को मजबूत करें। वे सोमवार को लोनिवि डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि गरीबी में जीना चाहते है तो कांग्रेस, सपा व बसपा को वोट दीजिए। प्रधानमंत्री राज्यों का दौरा करेंगे तभी विकास की धारा उस राज्य में बहेगी। एनडीए की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होता था। 

कहा कि मुसलमान भाइयों को सच्चर कमेटी का पढ़ना चाहिए। कांग्रेस ने आधी आबादी का हमेशा विरोध किया है, जिसके कारण आज भी आधी आबादी नाराज हैं। सरकार की योजनाओं से आधी आबादी मजबूत हुई है। महिलाओं को आगे बढ़ाने व आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IMS BHU: एक क्लिक पर अस्पताल में खाली बेड की मिलेगी जानकारी, घर बैठे ट्रॉमा सेंटर के वेबसाइट पर देख सकेंगे
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम के साथ हाथ न मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के ऑपरेशन सिंदूर में जवानों ने जज्बा दिखाया था। खेल में भी हमारे खिलाड़ियों ने हराया हैं। ऐसे में खिलाड़ियों ने हाथ न मिला कर देख के सम्मान को बढ़ाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें