फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा ने पाले पिल्ली-पिल्ला, जो भौंकते हैं; राहुल गांधी के बयान और बिहार चुनाव पर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

Sat, 09 Aug 2025 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी और बिहार चुनाव को लेकर कई बातें कहीं। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार देर शाम रसड़ा स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग पिल्ली-पिल्ला पाल लिए हैं। ये देशी कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं। 

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर से जब सवाल पूछा गया कि अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के मुकाबले सपा सांसद रमाशंकर राजभर को आगे किया है, तो ओपी राजभर ने सपा पर हमला करना शुरू कर दिया। कहा कि एक लोडर होता है जो अपने मालिक की मर्जी से काम करता है, एक लीडर होता है जो अपनी मर्जी से काम करता है। हमारी पार्टी में हर जाति-धर्म के लोग हैं, बोलने के लिए हर कोई आजाद है।

सपा में अगर कोई मर्द है तो कह दे कि 27 में मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाएंगे। संसद चल रही है। 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सामाजिक न्याय समिति या फिर रोहिणी आयोग समिति की रिपोर्ट तैयार है। अगर किसी की जुबान खुलेगी तो अखिलेश जुबान काट लेंगे। समाजवादी पार्टी के लोग कुछ पिल्ली-पिल्ला पाल लिए हैं। ये भौंक रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Flood in Mau: सरयू नदी का रौद्र रूप, खतरा निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी; तेजी से हो रही कटान

Trending Videos

दूषित हो गया है वातावरण

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए ही यूपी सरकार पौधारोपण कर रही है। क्योंकि वातावरण दूषित हो गया है। जब करोड़ों की संख्या में यूपी में पेड़ लग जाएंगे तो अपराध में कमी आएगी। वातावरण का दोष है, खानपान का दोष है। रासायनिक खाद का बड़े पैमाने पर प्रयोग हो रहा है। वायुमंडल दूषित है। इसी को रोकने के लिए मेरे विभाग ने एक करोड़ 28 लाख पेड़ लगाए हैं। सरकार ने एक अरब पेड़ लगाए हैं। पेड़ लग जाएंगे तो यूपी में अपराध कम हो जाएगा। 

राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले बयान पर जवाब
राहुल गांधी की ओर से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर दिए गए बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी के बयान मजाक बनकर रह गए हैं। राहुल गांधी जहां से चुनाव जीते हैं क्या इलेक्शन कमीशन ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके चुनाव जिताया? डिनर पार्टी में अखिलेश यादव के जाने पर कहा कि अखिलेश यादव मध्य प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव में भी गए थे और वहां कांग्रेस को हरा दिया। यूपी में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है। कांग्रेस सिर्फ सपा के जरिए यूपी में जिंदा रहना चाहती है। अखिलेश यादव पर तंज कसते कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव रात के अंधेरे में मोदी और योगी को गुलदस्ता देते हैं और कहते हैं कि जान बची रहे। दिन में बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं। 
विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर कही ये बात

बिहार चुनाव को लेकर कहा कि अमित शाह सहित बड़े नेताओं से 70 प्रतिशत तक बात हो चुकी है। 30% बची है। जल्द ही बिहार चुनाव में हम एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे। लालू कहते थे कि सड़क बनाना जरूरी नहीं है, क्योंकि पुलिस जल्दी आ जाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले हम पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते थे। अब पीडीए की पाठशाला चलकर सपा के लोग खुद बता रहे हैं कि अ से अखिलेश, ड डिम्पल और प से परिवार। बलिया में एनएचआई की ओर से बनाए गए पुल को पीडब्ल्यूडी की ओर से शुरू करने पर दयाशंकर सिंह की नाराजगी पर कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वह क्षेत्रीय विधायक और मंत्री को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें