नगर के टाउन हाल बापू भवन नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान अंबेडकरनगर निवासी द?
- फोटो : BALLIA
बलिया। परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती की तीसरी सूची में चयनित अध्यापकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिले में तैनाती पाने वाले 95 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बापू भवन टाउन हाल में किया।
नियुक्ति पत्र पाकर सभी नवनियुक्त अध्यापकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक व शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस पारदर्शिता के साथ आपकी नियुक्ति हुई है उसी पारदर्शिता के साथ संवेदना व स्नेह से छात्रों का भविष्य संवारे। उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त अध्यापक अपनी उस जिम्मेदारी को बखूबी समझेंगे और तैनाती वाले विद्यालय को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद से ही बेसिक शिक्षा में सुधार के प्रयास तेज हो गए थे।
इस अवसर पर विधायक बेल्थरारोड धनंजय कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह आदि रहे।