फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा कार्यालय पहुंचे राज्यमंत्री, पांच कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय पर पहुंचे। मौके पर पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब न होने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हिदायत दी कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से होनी चाहिए। हर पात्र को लाभ मिलना चाहिए। इसमें अगर कोई लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि राकेश सैनी निवासी राजेंद्र नगर और धीरज पटेल निवासी सतनी सराय ने राज्यमंत्री से शिकायत की कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कर्मचारियों द्वारा तमाम अनियमितता की जा रही है। इस शिकायत पर राज्यमंत्री दोनों शिकायतकर्ता को साथ लेकर डूडा कार्यालय पहुंच गए। वहां जाकर सभी कर्मचारियों के संबंध में पूछताछ की। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो विनय गौतम, मतीउर्रहमान, विनोद कुमार, शिवानी कश्यप और आशुतोष राय गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें