फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में लापरवाही पर सचिव ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जज एसएएच रिजवी के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने सोमवार को वृद्धाश्रम गड़वार व नारी निकेतन, निधरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आश्रम में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में पाया कि वृद्धजनों की उपस्थिति पंजिका में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इसके अलावा आश्रम में रह रही वृद्ध महिला चन्द्रिका की मृत्यु पिछले माह के अंतिम दिवस में हो गयी, जबकि उनकी उपस्थिति दिसम्बर माह की पांच तारीख तक बनाई गयी है। आश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह तथा अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने आश्रम में निवासित कई वृद्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वे बाहर गये हैं। लेकिन उनके बाहर जाने के सम्बंध में किसी प्रकार का कोई विवरण अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। नारी निकेतन, निधरिया के निरीक्षण में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रभारी अधीक्षिका को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें