फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विश्राम गृह की मंत्री ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को ब्रह्माईन स्थित मां ब्रह्माणी मंदिर परिसर में विश्राम गृह के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इससे पहले उन्होंने मां ब्रह्माणी का दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात एसडीएम आत्रेय मिश्रा के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन कर नींव की पहली ईंट रखकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि माता के मंदिर को पूरी भव्यता के साथ विकसित किया जाएगा। मंदिर के आसपास के रास्तों को चौड़ा करने के साथ ही यहां पर्यटन के लिहाज से भी कार्य कराया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह व गणेश सिंह, अनिल तिवारी आदि ने मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम आत्रेय मिश्रा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, ग्राम प्रधान मुरली यादव, राजेंद्र सिंह, हर्ष सिंह रहे।
000
निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में डूडा से बनने वाले इंटरलॉकिंग व सीसी रोड तथा नाला/नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि नगर को विकसित करने के लिए जो भी वादे किए गए हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। पूरे नगर को भव्य रूप दिया जाएगा। नगर को सुंदर बनाने में लोगों को थोड़ी तकलीफ होगी, लेकिन इसका लाभ भी मिलेगा। पटरी दुकानदारों के लिए अलग से बेहतर व्यवस्था देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान चेयरमैन संत कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, डाॅ.धर्मेंद्र सिंह, सीआरओ त्रिभुवन, ईओ सुभाष कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें