फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर में कन्नौज के तर्ज पर होगी फूलों की खेती

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया में मंत्री गिरिराज सिंह
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि सिकंदरपुर इलाके में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कन्नौज की तरह किसानों को नई तकनीकें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिस तरह से कन्नौज के किसान एक हेक्टेयर फूल की खेती से नौ लाख रुपये कमा रहे हैं, इसी तरह सिकंदरपुर के किसान भी कमाएंगे। उनके उत्पाद को बाजार से भी जोड़ा जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ननहुल गांव में श्रीहरि गौशाला का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी सिकंदरपुर की पहचान फूलों की खेती और इत्र उद्योग के रूप में होती थी। लेकिन सरकारों की उदासीनता और किसानों का शोषण होने के कारण धीरे-धीरे फूलों की खेती बंद हो गई। यदि फूलों की खेती को सरकारों ने तवज्जो दी होती तो आज भी सिकंदरपुर की कन्नौज की तरह फूलों और इत्र की नगरी के रूप में पहचान होती। कहा कि जल्द ही सिकंदरपुर में केंद्रीय वैज्ञानिकों की टीम भेजकर स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

टीम की सलाह के मुताबिक फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर फूलों की खेती को पहचान दिलाई जाएगी। कहा कि जिस तरह से कन्नौज के किसान एक हेक्टेयर फूल की खेती से नौ लाख रुपये कमा रहे हैं, इसी तरह सिकंदरपुर के किसान भी कमाएंगे। कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि जब किसानों के तरक्की करने पर ही देश का विकास होगा। इसलिए उनको पैदावार का उचित लाभ और बाजार बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें