फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं बन सका मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
पंदह ब्लॉक क्षेत्र के एकईल गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
पुर। विकास खंड पंदह अंतर्गत एकईल गांव में बन रहा मिनी स्टेडियम एक साल बाद भी अधूरा पड़ा है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। इतना ही नहीं शिकायती पत्र को भी अधिकारियों ने खानापूर्ति कर निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुल एक एकड़ में मिनी स्टेडियम का निर्माण होना था, जिसके लिए शासन स्तर से वर्ष 2020 में 32 लाख रुपये स्वीकृत किया गया था। लेकिन मौके पर केवल ईंट गिराया गया है बाकी काम रुका हुआ है। खड़क यादव और संतोष श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर एक शिकायती पत्र दिया गया था साथ ही मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी से भी शिकायत किया था। सीडीओ ने ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए 7 जुलाई 2021 को ही खंड विकास अधिकारी पंदह को तुरंत मौके पर काम शुरू कराने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी अब तक वहां कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कागजों में ही खंड विकास अधिकारी द्वारा शिकायती पत्र का निस्तारण कर दिया गया। लोगों ने मांग की है कि तत्काल स्टेडियम का कार्य शुरू कराया जाए नहीं तो विरोध किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पंदह रमेश यादव ने कहा कि यह पूरा प्रकरण संज्ञान में है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें