सड़क हादसे में मेडवरा कला गांव निवासी मृतक तेज बहादुर पांडेय। फाइल फोटो, परिजन
- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
नरही। भरौली गोलंबर पर बृहस्पतिवार को शाम ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार तेज बहादुर पांडेय (55) की मौत हो गई।
मेड़वरा कला गांव निवासी तेज बहादुर पांडेय अपने छोटे बेटे की हत्या का मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी गए थे। वहां से भरौली किसी वाहन से उतरे और भरौली में रखी साइकिल से गांव जाने की तैयारी में थे। तभी बलियां से बक्सर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रेलर को लोगों ने पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल तेज बहादुर को इलाज के लिए नरहीं सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
तेज बहादुर पांडेय के बड़े पुत्र दिल्ली में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद घर के लिए निकल चुके थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहरा मच गया पत्नी कुसुम देवी का रोते रोते बुरा हाल है। तीन पुत्रियां हैं जिसमें से एक पुत्री की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद