बांसडीह। बड़ी बाजार में मंगलवार को बाजार बंदी को लेकर दो अलग अलग नजारा दिखा। बांसडीह व्यापार मंडल के आह्वान पर मंगलवार बंदी का सर्मथन करते हुए बड़ी बाजार की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। वहीं रविवार की बंदी करने के सर्मथन में कचहरी तरफ की सभी दुकानें खुली रहीं। कचहरी ओर के दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रविवार को बंदी करने की मांग की।
बांसडीह बाजार में नगर पंचायत कार्यालय से उतरी तरफ बड़ी बाजार तक सभी दुकानें मंगलवार बंदी के सर्मथन में बंद रहीं। जबकि नगर पंचायत गेट से दक्षिणी तरफ कचहरी चौराहे तक की सभी दुकानें खुली रहीं। बांसडीह बाजार के दुकानदार दो धड़े में पूरी तरह से बंटे रहे। बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय गुल्लर के नेतृत्व में शनिवार को हुई बैठक में मंगलवार को बंदी करने का निर्णय किया गया, वहीं सोमवार की देर शाम कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अभिषेक मिश्रा मिन्टू के नेतृत्व में हुई बैठक में व्यापारियों ने रविवार या किसी भी दिन बंदी नहीं करने का निर्णय किया गया। मिन्टू के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दुकानदारों ने एसडीएम दुष्यंत मौर्य से कहा कि लॉकडाउन में दुकानदारो को काफी हानि हुआ है। तहसील के साथ बैंक, एलआईसी व अन्य कार्यालय मंगलवार को खुले रहते हैं इसलिए मंगलवार की जगह रविवार को बंदी किया जाए या किसी भी दिन बंदी न रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में रमेश वर्मा, चंदन चौरसिया, विपिन चौरसिया, गब्बर सिंह, आशीष गुप्ता, संतोष कन्नौजिया, सरल सिंह, अवधेश गुप्ता, बसंत गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रमोद, कपूरी गुप्ता, विजय रौनियार, विजय मौर्य, मनोज गुप्ता आदि रहे।