फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते में दूसरे का आधार फीड, आधार से निकाले 1.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बड़ौदा यूपी बैंक (पूर्वाचंल बैंक) की बैरिया शाखा से 1.30 लाख रुपये दूसरे व्यक्ति द्वारा फ्रॉड करके निकाल लिए जाने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही निवासी कौशल्या देवी पत्नी बहादुर यादव का बड़ौदा यूपी बैंक में खाता नंबर 3306808704 से 13 बार में 1ङ30 लाख रुपये निकाला गया है। वहीं इस बैंक में दस हजार रुपये जमा करने पर जमा पर्ची पर हस्ताक्षर व मुहर लगाकर पर्ची उसे पकड़ा दिया गया है लेकिन पैसे उसके खाते में जमा नहीं किए गए हैं। मंगलवार को जब कौशल्या बैंक में पैसा निकालने गई तो उसके खाते से पैसे गायब थे। महिला द्वारा हगांमा मचाने पर बैंक में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद शाखा प्रबन्धक विनायक श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय प्रबन्धक अशोक कुमार शुक्ला को मामले से अवगत कराया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। शाखा प्रबन्धक ने बताया कि उक्त महिला के खाते में गुड्डु राम निवासी टेंगरही का आधार कार्ड फीड हो गया था। इसी आधार कार्ड से टेंगरही के सीएसपी संचालक कृष्णा वर्मा से मिलकर उक्त महिला के खाते से पैसा निकाला गया है। गुड्डू राम ने बैंक आकर स्वीकार किया है कि कृष्णा वर्मा ने अगूंठा लगाने के एवज में मुझे 50 हजार रुपये दिए हैं। कौशल्या के खाते में गुड्डु राम का आधार फीड होने को लेकर बैंककर्मियों की मिलीभगत की भी चर्चा रही। शाखा प्रबंधक ने कहा कि हो सकता है, इसकी जांच कराई जाएगी। उधर, जमा पर्ची पर हस्ताक्षर व मुहर के बावजूद पैसा जमा नहीं होने के बाबत शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के किसी कर्मचारी का जमा पर्ची पर हस्ताक्षर नहीं है। जबकि कौशल्या देवी का कहना है कि मैंने जमा पर्ची व पैसा बैंक के काउन्टर पर दिया था। काउन्टर पर बैठे व्यक्ति ने ही जमा पर्ची का आधा हिस्सा फाड़ कर हस्ताक्षर मुहर लगा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें