एसडीएम
पीएस बरनवाल के तबादले से प्रफुल्लित तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने बरनवाल पर
कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। एसोसिएशन ने एसडीएम को निलंबित करने
और अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
अधिवक्ता भवन
में एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को आयोजित बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
लिए गए। एसोसिएसन ने एसडीएम बरनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की
मांग की।
साथ ही चेताया कि जब तक अधिवक्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस
नहीं लिए जाएंगे तब तक अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यो से विरत रहकर
तहसील के समक्ष कार्यालयों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर
एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, अनिल पाठक, अरूण श्रीवास्तव, संजीत
गुप्त, दिलीप जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, गंगेश मिश्र आदि मौजूद रहे।