फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। नरही थाना के पिपरा कला सड़क पर बाइक सवार आठ-दस बदमाशों ने दौलतपुर गांव से श्राद्धकर्म से लौट रहे गोविंद राजभर (35) पर हमला कर चाकू मार दिया। घायल गोविंद सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी नरही लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चिकित्सक ने वाराणसी भेज दिया। गोविंद के पिता सरल राजभर की तहरीर पर अभिषेक यादव व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है।
सरल राजभर ने बताया कि गोविंद राजभर हलवाई का काम करते हैं। आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव में लड़ने की तैयारी है। बुधवार की देर रात कथरिया गांव में करीमन सिंह के यहां श्राद्ध क्रिया में पूड़ी सब्जी बनाकर कर भतीजे काजू राजभर (12) और पड़ोसी श्रवण (20) को बाइक पर बैठा कर घर आ रहे थे। लक्ष्मणपुर कथरिया मार्ग पर चौरा इंटर कॉलेज के पास चार बाइक पर सवार 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया। गोविंद के पिता सरल राजभर ने बताया कि गोविंद के शरीर पर 6 जगह चाकू से गोदा गया है। एक हमलावर को पहचान लिया है।
विज्ञापन

इस बाबत नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने कहा कि पिता सरल राजभर की तहरीर पर अभिषेक यादव निवासी बिलरिया व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


चाकू प्रकरण के बाद गांव से एक किशोर लापता : पिपरा कलां गांव निवासी दुर्गावती देवी ने थाने में तहरीर दी है कि गोविंद के ऊपर चाकू से हमले की खबर जैसे ही गांव में पहुंची। इसके बाद से मेरा बड़ा बेटा आयुष गौतम रात करीब 10 बजे निकला। अब तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की हूं लेकिन मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें