फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा का झंडा लगी कार से रात में छिनैती करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
दुबहर पुलिस द्वारा पकड़े गए भाजपा के झंडा लगी गाड़ी से झप्पटामारी के आरोपी युवक। पुलिस विभाग
विज्ञापन
दुबहर। रात के समय भाजपा का झंडा लगी कार से मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के एक सदस्य दीपक यादव निवासी शंकरपुर को साेमवार को पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद अन्य तीन आरोपियों की खोजबीन कर रही है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि देवरिया निवासी ई-रिक्शा चालक दीपू गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कार सवार मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार रोककर उसकी तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार दीपक यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर दीपक ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दो जून को साथी विशाल गोड़ निवासी पिपरपाती व अन्य एक अन्य के साथ मिलकर इसी कार से एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल फोन छीना था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें