ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर एक परिसर में बालीवाल का प्रशिक्षण लेती
- फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
बलिया। सोहांव के प्राथमिक विद्यालय नरही नं के खेल मैदान पर वॉलीबॉल की नर्सरी पनप रही है। यहां से प्रशिक्ष लेकर साक्षी, शीतल, ऋषिका ने नेशनल स्तर पर प्रतिभा दिखाई है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में सोहांव के प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक पर कार्यरत प्रधानाध्यापक नीरज राय छात्र-छात्राओं को वॉलीबाॅल खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। अपने वर्तमान आवास से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने विद्यालय पर नीरज सुबह 5.30 तक ही पहुंच जाते हैं। जहां सुबह 5.30 से 9.30 तक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। नीरज के परिश्रम की देन है कि विगत वर्ष इस खेल मैदान पर अभ्यास करने वाली साक्षी ने जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, शीतल वर्मा ने सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप एवं अंडर 17 स्कूल नेशनल तथा ऋषिका यादव ने अंडर 14 स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। आशीष राय ने अंडर 17 स्कूल नेशनल में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता। लगभग दो दर्जन खिलाड़ी विभिन्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किए।
खेल निदेशालय द्वारा संचालित खेल छात्रावास में गत सत्र में जहां रंजना यादव, अदिति खरवार एवं आशीष राय समेत कुल तीन खिलाड़ी चयनित हुए वहीं इस वर्ष भी दो खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में अपना स्थान बनाया है। गौरतलब हो कि इनमें से अधिकांश खिलाड़ी प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक से ही शिक्षण प्राप्त किए हैं तथा यही से नीरज राय के दिशा निर्देश में वॉलीबॉल का ककहरा सीखना शुरू किया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी अपनी कर्मभूमि पर डटे नीरज का कहना है कि अगले सत्र की तैयारियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने लिए खिलाड़ियों के लिए शिविर और प्रशिक्षण की निरंतरता आवश्यक है।