फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस में लापरवाही ठीक नहीं: कमिश्नर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते कमिश्नर विजय विश्वास प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बुधवार को जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को दुरुस्त कराने, तालाब आदि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराने आदि का निर्देश दिया। साथ ही समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा में कहा कि जिले से हर मामले में केवल निस्तारण लिख दिया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। यहां का कोई भी मामला रिपोर्ट में सही नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि मतदाता सूची में जितने व्यक्तियों का नाम छूटा है, उसे जल्द शामिल कराया जाएं। जितने बूथ हैं वहां के एआरओ का नवीनीकरण कराया जाए। इस बार अस्थाई बूथ नहीं बनेंगे। यदि मतदाता बूथ बदलना चाहते हैं तो समय रहते प्रस्ताव भेजें। पंचायत घर निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा में लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि चुनाव से पहले ही भूमि चिह्नित कर ली जाएं और तत्काल पंचायत भवन बनाया जाएं। एसडीएम को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत और बीडीओ की बैठक कराएं। प्रत्येक गांव में जाकर विवादित जमीन का एक-एक प्रकरण लिखवाएं और तत्काल विनिमय करके जमीन उपलब्ध कराएं। सभी एसडीएम से संपत्ति रजिस्टर के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिया कि जिस तहसील का संपत्ति रजिस्टर अपडेट नहीं हुआ है उसे तत्काल अपडेट कराएं। अवैध कब्जा जमीन संपत्ति रजिस्टर में दर्ज कराएं। प्रत्येक तहसील में राजस्व टीम गठित कर अभियान चलाएं और पता लगाएं कि कितने तालाबों पर कब्जा है। कितने तालाब छुड़ाए गए हैं और कितने पर जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम बेल्थरारोड़ संत कुमार को निर्देश दिया कि 150 तालाबों पर कब्जे की बात सामने आई है, कितने के खिलाफ कार्रवाई हुई है उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। एडीएम रामआसरे को निर्देश दिया कि कमेटी तैयार कर दस साल के अंदर जितने अवैध कब्जे हुए हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार कराएं। धान क्रय केंद्र में हो रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। आरएमओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन पांच धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। किसानों से बात कर रिपोर्ट तैयार करें। आईजीआरएस से संबंधित मामलों की समीक्षा में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जनपद से कोई भी मामला रिपोर्ट में सही नहीं पाया गया है। प्रत्येक मामले में केवल निस्तारण लिखा जा रहा है। आईजीआरएस मामलों पर बल देते हुए कहा कि जो भी मामला हो उसे अनेक शब्दों में लिखें और नोटिस जरूर अपलोड करें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें