फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने चलाया था भयमुक्त शासन : भीम राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
करमौता गांव में बृहस्पतिवार को हुए बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश में 52 प्रतिशत पिछड़े वर्ग को अधिकार देने का कार्य बसपा ने किया है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के तहत बिना भेदभाव के प्रदेश में चार बार भयमुक्त समाज का शासन चला चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आज प्रदेश का अनुसूचित और अल्पसंख्यक वर्ग प्रदेश की वर्तमान सरकार की दमनात्मक नीतियों से तंग आ गया है। प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार भारती जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार वर्मा, शैलेन्द्र महाराज, जर्नादन राजभर, शनि कुमार, औसाफ आलम उर्फ चांद, चन्दन सिंह, श्रीकृष्ण राम, रणजीत भारती, ओमप्रकाश भारती, विजेन्द्र सिंह, श्रीनिवास, ओमनारायण, सुरेन्द्र राम, सुरेश राम, अजीत कुमार, फेंकू राम उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें