फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान दो डिग्री और लुढ़का, कंपकपाईं हड्डियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तेज पछुआ हवा के साथ गलन भरी ठंड और कोहरे ने जनजीवन को ठिठुरने को विवश कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 16 पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री बना रहा। ऊपर से ठंडी हवा ने हालत खराब कर दी। उधर, गरीबों को ठंड से बचाने को लेकर सरकार की ओर से कंबल के लिए 30 लाख व अलावा के तीन लाख की धनराशि मुहैया कराई, लेकिन अभी तक कहीं भी न तो सरकारी कंबल दिख रहा और न ही अलाव ही। कागजों पर कंबल बांट व अलाव जलाकर कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

तेज पछुआ हवा के बाद शुरू हुई गलन भरी ठंड का कथर जारी है। ठंड में इजाफा का असर लोगों के जनजीवन पर पड़ने लगा है। शहर से गांव तक अलाव की भपर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सक्षम लोगों पर तो कोई असर नहीं दिख रहा, लेकिन गरीबी में गुजर-बसर करने वाले लोगों पर ठंड आफत बरपा रही है। शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप पर ठंड से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। सुबह में हल्के कोहरे के कारण काफी ठंड रहा। मकर संक्रांति के बाद दिनों-दिन ठंड में इजाफा के कारण लोगों का हाल बेहाल है। भीषण ठंड को लेकर नगर सहित गांवों के लोग घरों में दुबके रहे। खासकर बच्चों को लेकर लोग सतर्क रहे और घरों से नहीं निकलने दिए। बहुत जरुरी होने पर ही लोग बाजार आदि को निकले। बाजारों में भी अलाव की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जहां-तहां लकड़ी, टायर आदि को जलाकर शरीर को गरम करते रहे।
---------------
ठंड से कांप रहे लोग
सिकंदरपुर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जहां लोग परेशान हैं वहीं नगर पंचायत कागजों में अलाव जलाकर गरीबों को ठंड से राहत देने का काम कर रहा है। आलम यह है कि सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है वहीं शाम पांच बजते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। बावजूद नगर पंचायत के अधिकारी बेफिक्र बने बैठे हैं। यूं तो दिसंबर महीने की शुरुआत से ही नगर पंचायत अलाव और रैन बसेरों की बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नगर के आधा दर्जन स्थानों को छोड़ दें तो अधिकतर चौराहों पर सिर्फ कागजों में ही अलाव जल रहा है। हालांकि नगर पंचायत 9 स्थानों पर अलाव जलने की बात कह रहा है। पर बुधवार को सिकंदरपुर-बलिया मार्ग, मनियर रोड, बेल्थरा मार्ग, बस स्टैंड चौराहे, हॉस्पिटल तिराहा, तहसील गेट, जलालीपुर और चौक बाजार जैसे व्यस्ततम इलाकों में कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। बस स्टैंड चौराहे पर मौजूद लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग स्वत: लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
बोले सभासद
नपं सिकंदरपुर के सभासद घनश्याम मोदनवाल ने बताया कि आधा दर्जन स्थानों पर सिर्फ दो दिन के लिए अलाव जला था। ठंड बढ़ने के साथ अलाव की आग भी ठंडडी पड़ गयी है।
वहीं वार्ड नंबर-7 के सभासद प्रतिनिधि सुनील कुमार का आरोप है वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग करने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
-------
नगर क्षेत्र में कई जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में भी जल्द ही अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।
- अरुण कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिकंदरपुर
-------------------
गायब हैं सरकारी कंबल व अलाव
बेल्थरारोड। संपूर्ण क्षेत्र में बुधवार को सुबह से ही पूरे दिन धुंध और आसमान से हल्की फुहार पड़ती रही। इलाके में चहुंओर ओस की बूंदों के साथ चल रही सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड की कहर से लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। शीतलहर और कड़ाके की ठंड से बेसहारा, गरीब, निराश्रित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांवों में अलाव की व्यवस्था नहीं के बराबर है तथा गरीबों को कंबल प्रधानों और लेखपाल द्वारा बहुत कम मात्रा में वितरित किया गया है, जो ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है। उधर, सरकार के निर्देश के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने और कंबल वितरित करने का फरमान जारी होने के बाद भी अभी तक प्रशासन द्वारा गरीबो, निराश्रितों को पर्याप्त संख्या में कम्बल और अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के तीन दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। बताया कि तहसील में 28 सौ कम्बल आया था, जिसे लेखपाल और ग्राम प्रधान द्वारा दो-दो दर्जन प्रत्येक गांव के हिसाब से कम्बल वितरित कर दिया गया है। बताया कि नगर पंचायत में एक दर्जन स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है, किंतु अभी तक कम्बल वितरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें