फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मऊ स्टेडियम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के प्रधानपुर गांव स्थित शहीद रामानुज स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय शहीद रामानुज राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मऊ स्टेडियम की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ दी मैच एवं मैन ऑफ दी सिरीज पर मऊ स्टेडियम के साहिल रहे। फाइनल मैच में मऊ स्टेडियम की टीम ने रेलवे इलाहाबाद की टीम को कड़े मुकाबले में 25- 21 एवं 25-16 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसके पूर्व सेमी फाइनल में मऊ ने शेरपुर गाजीपर की टीम को 25-19, 25-20 एवं इलाहाबाद की टीम ने पटना बिहार को कड़े मुकाबले में 25 - 23, 25- 27, 25 -17 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने मऊ स्टेडियम के विजयी टीम के कप्तान अम्बुज दुबे एवं उप विजेता इलाहाबाद रेलवे टीम के कप्तान रामनिवास यादव को शील्ड देकर सम्मानित किया। स्कोरर अमरजीत निषाद एवं अनिल सिंह निर्णायक जवाहर यादव सुरेंद्र राजभर तथा उद्घोषक सुरेश तिवारी रहे। इस मौके पर प्रधान वृजेश कन्नौजिया, गुड्डू राजभर, संजय राजभर, अवधेश तिवारी, रामप्रवेश यादव, ओमप्रकाश, कमला प्रसाद, रविन्द्र सिंह, वकील प्रसाद, लक्ष्मण राजभर, पीयूष यादव, प्रमोद यादव, डॉ अश्वनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें