दाह संस्कार की तैयारी के बीच उठ बैठे शिवपुर दियर नम्बरी निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ पाल का अस्पता
- फोटो : 1
बलिया। शिवपुर दियर नम्बरी निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ पाल मंगलवार की सुबह अचानक बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। छोटे बेटे विजय शंकर पाल ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन घबरा गए। देखते ही देखते घर में रोना-बिलखना शुरू हो गया और परिजन उन्हें मृत समझकर दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान अचानक विश्वनाथ पाल उठ बैठे। यह देख घर में मातम का माहौल खुशी में बदल गया। परिजन खुशी से चिल्लाने लगे और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। विश्वनाथ का जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। उनकी देखभाल के लिए बड़े बेटे दयाशंकर पाल अस्पताल में मौजूद हैं। दयाशंकर ने बताया कि पिता के दोबारा उठ बैठने से परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा की यह ईश्वर की कृपा है। ईएमओ डॉक्टर नीरज ने बताया कि मरीज बेहोशी हालत में था, सिटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है।